अनादि अनिधन — जिनागम पंथ जयवंत हो
देहरे वाले बाबा — भगवान चन्द्रप्रभ एवं गुरुजन

आइए ! देहरे वाले बाबा के दर

दसलक्षण महापर्व में
शुद्ध-सात्विक श्रावक चर्या के पालन हेतु आयोजित

उपासक धर्म संस्कार शिविर

दिनांक : 16 सितम्बर से 25 सितम्बर 2026

स्थान : श्री चन्द्र तीर्थ मण्डपम्, अतिशय क्षेत्र देहरा तिजारा, जिला-खैरथल (राज.)

मंगल सान्निध्य
जिनागम पंथ प्रवर्तक, भावलिंगी संत, श्रमणाचार्य
श्री 108 विमर्शसागर जी महामुनिराज, ससंघ (31 पिच्छी)

पंजीकरण बंद हो चुका है (अंतिम तिथि समाप्त)

शिविर प्रारम्भ में शेष

--दिन
:
--घंटे
:
--मिनट
:
--सेकण्ड
उपासक धर्म संस्कार शिविर — पोस्टर

शिविरार्थियों के शिविर संबंधी आवश्यक नियम

  1. 1

    दस दिनों तक गृह का पूर्णतः त्याग रहेगा।

  2. 2

    अपने पास पैसा, मोबाइल, अंगूठी, चैन, घड़ी आदि का त्याग रहेगा।

  3. 3

    धोती दुपट्टा, पेन, पुस्तक, डायरी, स्वाध्याय हेतु ग्रंथ के अलावा अन्य कोई भी सामग्री नहीं रखी जायेगी।

  4. 4

    बाहर से आगंतुक शिविरार्थियों को पैसा आदि कीमती सामान व अन्य सामग्री व्यवस्थापक समिति के कार्यालय में जमा करानी होगी।

  5. 5

    पुरुषों के लिए 10 दिनों तक धोती दुपट्टा में एवं महिलाओं के लिये साड़ी में रहना अनिवार्य होगा।

  6. 6

    दिन में भोजन एक समय करना होगा, अंतराय आदि आने पर, अथवा असमर्थता होने पर शाम को दूध, पानी अथवा अल्पाहार ले सकते हैं।

  7. 7

    रात्रि में 8.30 बजे से प्रातः 4.30 बजे तक मौन रखना होगा।

  8. 8

    ओढ़ने का चादर साथ लेकर आवें।

  9. 9

    शिविर के दौरान 10 दिनों तक के लिये रात्रि में समस्त प्रकार की खाद्य सामग्री एवं पेय (पानी, दूध आदि) का त्याग रहेगा।

  10. 10

    कुछ नियम समयानुसार पूज्य गुरुदेव द्वारा प्राप्त होंगे, जिनका पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।

  11. 11

    वस्त्र आदि धोने के लिये अथवा स्नान करने के लिये किसी भी प्रकार के साबुन, सर्फ आदि का उपयोग नहीं किया जायेगा।

  12. 12

    महिलायें भी शिविर में भाग ले सकती हैं, पर उनको सोने, नहाने की व्यवस्था अपने गृह पर ही करनी होगी।

  13. 13

    शिविर के दौरान दस दिनों तक पुरुष वर्ग, स्त्रियों से एवं स्त्री वर्ग पुरुषों से किसी भी प्रकार का लेन-देन या बातचीत रूप व्यवहार नहीं रखेंगे। अगर अनिवार्य हो तो गुरु आज्ञा पूर्वक ही करना होगा।

  14. 14

    शिविर के उपरोक्त नियमों का पालन करना अनिवार्य है, नियमों का उल्लंघन होने पर पूज्य गुरुदेव द्वारा प्रदत्त प्रायश्चित्त करना होगा।

  15. 15

    12 वर्ष से 75 वर्ष तक की आयु वाले व्यक्ति ही शिविर में भाग ले सकेंगे।

  16. 16

    आधार कार्ड अवश्य लेकर आयें।

✦ विशेष सूचनाएँ ✦

  • सभी प्रतिभागियों का पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है।
  • शिविर में मोबाइल का उपयोग वर्जित रहेगा।
  • शिविरार्थियों के वस्त्र, चटाई आदि सामग्री समिति द्वारा प्रदान की जायेगी।
  • बाहर से आने वालों की व्यवस्था क्षेत्र पर रहेगी।

दैनिक चर्या

🌅 प्रातः

  • 04:00निद्रा विसर्जन, 9 बार णमोकार मंत्र का जाप
  • 04:05–04:15प्रार्थना (सुप्रभात स्तोत्र)
  • 04:15–05:00नित्य क्रियायें (शौच, स्नान आदि)
  • 05:15–06:15ध्यान (गुरुदेव द्वारा)
  • 06:15–08:15देवदर्शन, जिनाभिषेक, शान्तिधारा, पूजन
  • 08:30–08:50तत्त्वार्थ सूत्र के दस अध्यायों का वाचन
  • 08:50–09:05गुरु पूजन
  • 09:05–10:00परम पूज्य भावलिंगी संत श्रमणाचार्य श्री 108 विमर्शसागर जी गुरुदेव की दस धर्म पर अमृत देशना
  • 10:15आहार चर्या

☀️ दोपहर

  • 11:00–12:00ईर्यापथ प्रतिक्रमण (पूज्य गुरुदेव के पास)
  • 12:00–01:00माध्याह्निक देव वंदना (सामायिक)
  • 01:00–02:00मौन साधना, निजी स्वाध्याय
  • 02:00–03:00जिनागम पंथ प्रशिक्षण
  • 03:00–04:00पूज्य आचार्य श्री द्वारा तत्त्वार्थ सूत्र के एक अध्याय पर प्रतिदिन प्रवचन
  • 04:15–05:15स्वल्पाहार

🪔 शाम

  • 06:30–07:00दैवसिक प्रतिक्रमण
  • 07:00–07:30आचार्य वंदना, आरती
  • 07:30–08:30सामायिक
  • 08:30–04:00रात्रि विश्राम (रात्रि में मौन रहेगा)

शिविर पंजीयन

पंजीकरण की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है

🙏

पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है

उपासक धर्म संस्कार शिविर (16 से 25 सितम्बर 2026) हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि (10 सितम्बर 2026) समाप्त हो चुकी है एवं सभी स्थान पूर्ण हो चुके हैं। अब नवीन पंजीयन स्वीकार नहीं किये जा रहे हैं।

किसी भी जानकारी अथवा पूर्व पंजीयन विवरण हेतु सम्पर्क सूत्र:

✦ नरेन्द्र जैन : 9460373022

✦ वरुण जैन : 9783004064

✦ ईमेल : shivir@bhavlingisant.com